रीवा/आसपास-पत्रिका07/04/2017
*हाईस्कूल पाठ्यक्रम में हमारा संविधान होना चाहिए:गुलशन*
भारतीय मूलनिवासी संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश यादव गुलशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाईस्कूल पाठ्यक्रम में हमारा संविधान होना चाहिए क्योंकि संविधान रामायण,महाभारत,गीता से भी बढ़कर है।इससे संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे भी जाते है।दैनिक जीवन में इसकी विभिन्न धाराओं का ज्ञान शूद्रों पर हो रहे अत्याचारों का सही उपचार कर सकता है।मेरा तो यह मानना है कि गांव -गांव और शहर -शहर में संविधान सप्ताह मनाना और उसपर विद्वानों के भाषण ,गीत ,प्रतियोगिताऍ,प्रश्नोत्तरों का भी आयोजन किया जाना अच्छी पहल होगी।जिन धार्मिकग्रंथों का जीवन में कोई महत्व नहीं उनका साप्ताहिक आयोजन बड़े ज़ोर शोर और लाखों की लागत से किया जाना मेरी समझ के बाहर है।हम आज भी अपने हक़ अधिकारो और संवैधानिक उपचारो के विषय में अनभिग्य है।दैविक चमत्कारों की बात जोहते रहते है।प्राकृतिक विपदाओं को दैविक प्रकोप और प्रकृति की अनुकूलता को ईश्वरीय वरदान मानते है।साँप काटने पर,पीलिया होने पर ,मानसिक बीमारी होने पर ,नए निर्माण होने पर ,पंडे पुजारियों,बाबाओं,ओझाओं,से झाडफूक,मंत्र तंत्र करवाते है।
Saturday, 8 April 2017
प्रेस विज्ञप्ति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment